{"_id":"6a63a38b608b8288000d549c","slug":"patidars-clash-over-water-dispute-eight-year-old-girl-critically-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161779-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पानी के विवाद में भिड़े पटीदार, आठ वर्षीय बालिका गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पानी के विवाद में भिड़े पटीदार, आठ वर्षीय बालिका गंभीर घायल
Fri, 24 Jul 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के दुधवनिया खुर्द गांव में घर के सामने पानी बहने के विवाद को लेकर पटीदारों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान आठ वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घायल वंदना (8) पुत्री रामनिवास को परिजन इलाज के लिए बढ़नी पीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
ढेबरुआ थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पानी बहने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। घायल बालिका का मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद