{"_id":"66183af5dbbfde9d130a8d74","slug":"para-reached-40-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-115718-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पारा 40 डिग्री पार... झुलसाने लगी गर्म हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पारा 40 डिग्री पार... झुलसाने लगी गर्म हवा
Fri, 12 Apr 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में इस साल गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है, बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा। इतना ही नहीं, इस साल यह पहला मौका है कि अप्रैल माह में इतनी गर्मी पड़ रही हैं। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 26.2 डीग्री पहुंच गया है।
बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही तेज चिलचिलाती धूप से लोगों को भारी परेशानी हुई। जिस कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी हो गई। इससे भी बुरा हाल बिजली की रुक-रुक कर कटौती होने से है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान साफ था, और सुबह होते ही पारा 32 डिग्री पर पहुंच गया था। इसके बाद जैसे ही दोपहर 12 बजे शहर में पारा 40 डिग्री पर पहुंच जाने से लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। हवा ऐसी लग रही थी कि जैसे कि भट्टी तप रही हो। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे और भी तापमान में वृद्धि होगी। जबकि हवा में बदलाव हो सकता हैं।