फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   OT will be closed for two days from today, more than 40 surgeries will be postponed

Siddharthnagar News: आज से दो दिन बंद रहेगी ओटी, टलेगी 40 से अधिक सर्जरी

Fri, 30 Jun 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
OT will be closed for two days from today, more than 40 surgeries will be postponed
एमसीएच बिंग के ओटी के बाहर चस्पा किया गया नोटिस। संवाद
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के संयुक्त जिला अस्पताल में शनिवार से दो दिन इमरजेंसी सर्जरी भी नहीं हो पाएगी। अस्पताल में दो दिन बेहोशी के डॉक्टर नहीं रहेंगे और 40 से अधिक सर्जरी टलने की आशंका है। सबसे अधिक समस्या सिजेरियन डिलीवरी में होगी। मेडिकल कॉलेज से रेफर होने के बाद मरीजों को दूसरे जिले या निजी अस्पतालों में जाना मजबूरी होगी, जबकि कुछ डिलीवरी में इमरजेंसी सर्जरी करनी होती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बेहोशी के दो डॉक्टर ही थे। डॉ. एससी प्रसाद शुक्रवार को रिटायर हो गए, जबकि डॉ. विजय दुबे पहले से ही दो जुलाई तक अवकाश पर हैं। इस कारण एक व दो जून को बेहोशी के डॉक्टर नहीं रहेंगे। ओटी और लेबर रूम के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि दो दिन सर्जरी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एक झा ने बताया कि उन्होंने बेहोशी के डॉक्टरों के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं सीएमओ को पत्र लिखा है, लेकिन डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो सके। इस कारण रूटीन सर्जरी बंद हो गई, जबकि सबसे अधिक समस्या सिजेरियन डिलीवरी में होगी, क्योंकि डॉक्टर जोखिम नहीं लेंगे और सर्जरी नहीं की स्थिति में ऐसे केस भी रेफर होंगे, जो नार्मल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन होती है इतनी सर्जरी
गायनिक- 4-7
आर्थो- 3-5
जनरल सर्जरी- 8-12
ईएनटी- 2-5
-------
सीएमओ के अधीन चार डॉक्टर
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके झा ने सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल को पत्र लिखकर बेहोशी के डॉक्टर मांगे थे, लेकिन यह प्रयास पत्राचार तक सिमट गया। इस मामले में सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने कहा कि प्राचार्य का पत्र लिया है, शनिवार को मरीजों के हित में कोई उपाय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed