{"_id":"64972ba6189fb06e96044889","slug":"order-of-weekly-ban-in-dumariaganj-ineffective-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-339-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डुमरियागंज में साप्ताहिक बंदी का आदेश बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डुमरियागंज में साप्ताहिक बंदी का आदेश बेअसर
Sat, 24 Jun 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज कस्बे में साप्ताहिक बंदी बेअसर साबित हो रही है। बंदी के दिन भी आम दिनों की तरह कस्बे की अधिकतर दुकानें खुली रहती हैं। श्रम विभाग ने रविवार का दिन साप्ताहिक बंदी के लिए निर्धारित किया है और नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी का आदेश भी है। बावजूद इसके सारे नियम-कानून यहां बेमानी साबित हो रहे हैं।
डुमरियागंज नगर पंचायत में मंदिर चौराहा, थाना मार्ग, शाहपुर, बैदौला, औसानपुर जाने वाली रोड पर बड़े पैमाने पर किराना , रेडीमेड, कपड़ा हार्डवेयर सहित इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की दुकानें सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। इनमें से ज्यादातर रविवार को साप्ताहिक बंदी का आदेश को दरकिनार कर अपनी दुकानें खुली रखते हैं। जबकि नियमानुसार बंदी के दिन मिठाई, खानपान व नाई की दुकानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का आदेश है लेकिन मंदिर चौराहा और जिला परिषद मार्केट की कुछ दुकानों को छोड़कर पूरा बाजार खुला रहता है। क्षेत्र के व्यवसायियों ने साप्ताहिक बंदी को प्रभावी बनाए जाने की मांग प्रशासन और श्रम विभाग से की है। इस संबंध में एसडीएम परमेंद्र कुमार ने कहा की साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोलने के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई दुकानदार नियम का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।