फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Order issued to investigate permanent construction in the Rapti River's flood zone.

Siddharthnagar News: राप्ती नदी के डूब क्षेत्र में पक्का निर्माण की जांच का आदेश

Thu, 13 Aug 2026 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 13 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Order issued to investigate permanent construction in the Rapti River's flood zone.
- डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में गठित की चार सदस्यीय कमेटी
विज्ञापन

- एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश
बांसी। राप्ती नदी के गर्भ में नगर पालिका की ओर से पक्का निर्माण कराने और नाले का पानी नदी में गिराए जाने की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। मामले की जांच के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी को एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका के नामित सदस्य घनश्याम जायसवाल और दुर्गेश कुमार मिश्र ने डीएम को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि राप्ती नदी गंगा की सहायक नदी के रूप में है। इसके बावजूद नगर पालिका परिषद बांसी की ओर से नदी के गर्भ में कथित तौर पर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही ठोस और तरल अपशिष्ट भी नदी में प्रवाहित किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

शिकायत में नदी की स्वच्छता और पर्यावरण को होने वाले संभावित नुकसान का हवाला देते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गौरव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कमेटी में क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बस्ती माहिर हुसैन, अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण संजय कुमार जायसवाल और जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति पंकज त्रिपाठी को सदस्य बनाया गया है। जिलाधिकारी ने समिति को निर्देश दिया है कि मौके पर जाकर शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या कार्यालय में प्रस्तुत करें। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही नदी में निर्माण और अपशिष्ट गिरने से जुड़े आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed