फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   order for ecg machine

ईसीजी मशीन खरीदने का आदेश

Thu, 18 Aug 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
order for ecg machine
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में यहीं पर होता है ईसीजी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ईसीजी मशीन खरीदने का आदेश
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में चार माह से खराब है ईसीजी मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल में अब सीने में दर्द के मरीजों को बिना जांच के रेफर करने की नौबत नहीं आएगी। अस्पताल प्रशासन ने ईसीजी मशीन खरीदने का आदेश दिया है, एक सप्ताह के अंदर मशीन जिला अस्पताल पहुंचने की संभावना है।
जिला अस्पताल में चार माह से ईसीजी मशीन खराब है। इस दौरान कई बार मरम्मत हुई लेकिन मशीन नहीं चल पाई। इस मशीन के नहीं होने के कारण हृदय से संबंधित जांच नहीं हो पाती है। इस कारण डॉक्टरों की सलाह पर मरीज निजी अस्पताल में जांच कराते हैं, क्योंकि रेफर होने के बाद उन्हें बस्ती या गोरखपुर जाने में ज्यादा समय लग जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 25 मरीजों की ईसीजी जांच की आवश्यकता होती है। ये मरीज निजी अस्पताल में ईसीजी जांच कराते हैं तो उन्हें 200 से 250 रुपये शुल्क जमा करना पड़ता है, जबकि भर्ती मरीजों को कई बार जांच कराने की आवश्यकता पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं
जिला अस्पताल में हर्ट यूनिट बनी थी, लेकिन इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं बैठते हैं। इस कारण हृदय रोग से संबंधित सामान्य बीमारियों में ही फिजिशियन मरीजों का उपचार करते हैं, जबकि गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि ईसीजी जांच से सीने में दर्द का कारण पता चल जाता है। इस जांच के शुरू होने पर इमरजेंसी मरीजों के लिए बड़ी राहत मिलेगी।

जिला अस्पताल में ईसीजी जांच मशीन खरीदने के लिए आदेश किया गया है। एक सप्ताह के अंदर मशीन की आपूर्ति हो जाएगी। नई मशीन आने के बाद मरीजों को राहत मिलेगी।
- डॉ. एके झा, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed