फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Opposition to cremation site

मंदिर की जमीन पर अंत्येष्टि स्थल निर्माण विरोध

Fri, 04 Dec 2020 09:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Opposition to cremation site
अंत्येष्टि स्थल के निर्माण का विरोध
विज्ञापन

जमीन को लेकर विवाद, पैमाइश कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी की ओर से चरगहवा नदी पर बनवाए जा रहा अंत्येष्टि स्थल कार्य शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। नगर पंचायत जहां इसे ग्राम समाज की जमीन बता रहा हैं वहीं हृदयनगर मंदिर के महंत ने इसके मंदिर की जमीन होने का दावा किया। उनके समर्थन में गांव के लोग उतर आए हैं और अंत्येष्टि स्थल का निर्माण रुकवाने की डीएम से मांग की है।

बढ़नी और आसपास के दिवंगत लोगों का अंतिम संस्कार चरगहवा नदी पर होता है। शासन की ओर से चरगहवा नदी पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने के लिए 28 लाख रुपये जारी किए गए हैं। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण नगर पंचायत प्रशासन को कराना है। नगर पंचायत ने इसके लिए पहले नदी के पश्चिमी तट पर मड़नी और हृदयनगर गांव की जमीन का चुनाव किया लेकिन मड़नी के प्रधान ने जमीन देने में असमर्थता व्यक्त की। इसके बाद हृदयनगर स्थित मंदिर से सटी जमीन पर अंत्येष्टि स्थल निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया। जेसीबी से खुदाई होती देख मंदिर के महंत ने जानकारी ली। अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने की बात पर उन्हें जमीन मंदिर की होने का दावा करते हुए विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि यह जमीन सरकारी अभिलेखों में मंदिर के नाम दर्ज है। निर्माण का विरोध महंत सहित गांव के नंदलाल उपाध्याय, सुमेश चौधरी आदि ने किया। इन लोगों ने प्रशासन से मांग की कि निर्माण कार्य रुकवा कर पहले पैमाइश करा मंदिर की जमीन सुरक्षित कराई जाए। इस संबंध में लेखपाल दुर्गेश शर्मा ने बताया कि जमीन मंदिर की है। गांववालों ने डीएम को शिकायती पत्र लिखकर निर्माण कार्य रूकवाने की मांग की है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन गुप्ता ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि मानकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यदि यह जमीन मंदिर के नाम है तो पैमाइश के बाद ही तथ्यों के आधार पर निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed