फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   open jim locked

Siddharthnagar News: ओपन जिम में लगा ताला..युवाओं को नहीं मिल रहा लाभ

Mon, 03 Jun 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 03 Jun 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
open jim locked
फोटो-
विज्ञापन




मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के समोगरा गांव में बना है ओपन जिम सेंटर

संवाद न्यूज एजेंसी



सिद्धार्थनगर/सकारपार। मिठवल क्षेत्र के समोगरा गांव में तीन वर्ष पहले बने ओपन जिम में ताला लगा हुआ है। इससे युवाओं को प्राइवेट जिम सेंटरों का मजबूरन रूख करना पड़ रहा है।

बता दें कि लोगों के शारीरिक व्यायाम करने के लिए ओपन जिम का निर्माण करवाया गया था। जो इस समय बंद हो गया है। साथ ही भवन में जिम के समान भी मौजूद नहीं हैं, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार की नजर इस पर नहीं पड़ी। लगभग ढाई हजार आबादी वाले गांव के लोगों ने तकरीबन दो महीने तक जिम में आकर शारीरिक परिश्रम भी किया, लेकिन सिर्फ दो महीने बाद ही जिम बंद हो गया। इससे अब युवाओं के पास शारीरिक व्यायाम करने के लिए शहरों के निजी व्यायाम शाला में जाने का ही विकल्प है।
विज्ञापन




--------

गांव में ओपन जिम बनने से सुविधा बढ़ गई थी, लेकिन दो माह बाद ही जिम में ताला लगा दिया गया। उसके बाद से समान भी हटा दिया गया, इससे असुविधा हो रही है।



-गौरव चौहान

--------



गांव में युवाओं के लिए नई-नई योजनाएं आती रहती हैं, लेकिन कुछ धरा पर उतरती हैं। उन्हें भी कुछ दिन संचालित कर बंद करवा दिया जाता है। इससे लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अंशुल



----------

गांव में बना जिम सेंटर बंद है, इसकी जानकारी हमें नहीं है। इसकी तहकीकात करवाते हैं। यदि जिम बंद होगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



-चंद्रभान उपाध्याय, बीडीओ मिठवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed