फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   one fourth crop spoiled

चौथाई फसलें चौपट

Sat, 03 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
one fourth crop spoiled
फसल - फोटो : अमर उजाला
मौसम ने फिर किसानों को करारी चोट दी है। बाढ़ और सूखा ने जिले की 25 फीसदी फसल को चौपट कर दिया है। यह प्रारंभिक आकलन है। सूखे से हुए नुकसान में अभी और इजाफा हो सकता है। लगातार तीसरे साल फसल के इस नुकसान ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कर्ज लेकर खेती करने वाले किसान छाती पीट रहे हैं तो बड़े काश्तकारों की जेबें भी तंग हो गई हैं। कृषि विशेषज्ञों का भी दावा है कि अगर एक सप्ताह में बारिश नहीं हुई तो स्थिति और भयावह होगी। 
विज्ञापन


जिले के 1.91 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में इस वर्ष खरीफ की खेती हुई है। इसमें 1.87 लाख हेक्टेयर रकबा सिर्फ धान का है। मौसम वैज्ञानिकों की घोषणा थी कि इस वर्ष पर्याप्त बारिश होगी। किसान यह सोच आह्लादित थे कि खूब बारिश होगी तो धान की पैदावार भी ज्यादा होगी। इन्हीं उम्मीदों के साथ कर्ज लेकर धान की रोपाई की। उम्मीदों पर ग्रहण तब लगा, जब नेपाल में हुई बारिश से जिले के बांध टूटने लगे। जलप्लावन से खेत-खलिहान डूब गए। कई गांव डूब गए।
विज्ञापन


जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से अगस्त के प्रथम सप्ताह तक बाढ़ की यह स्थिति बनी रही। बाढ़ का पानी उतरा तो आधे जिले के धान की फसल बर्बाद हो चुकी थी। जो क्षेत्र बाढ़ से बचे थे वहां के किसानों की उम्मीदों को अल्पवृष्टि ने रौंद दिया। अगस्त में नाममात्र की वर्षा से धान की फसल सूख गई है। कहीं पौधे पीले हो चुके हैं तो कहीं पूरा खेत साफ हो चुका है। खून-पसीना एक कर खेती करने वाले किसान इस तबाही से जार-जार रोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed