फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   one died in road accident

पिकअप की चपेट से साइकिल सवार पिता की मौत, बेटा घायल

Sun, 07 Aug 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
पिकअप की चपेट से साइकिल सवार पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

- इटवा-ढेबरुआ मार्ग पर स्थित बिगउवा नाला चौराहे के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। ढेबरूआ थानाक्षेत्र के इटवा-ढेबरुआ मार्ग पर स्थित बिगउवा नाला चौराहे के पास रविवार को पिकअप ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बेटे का इलाज इटवा सीएचसी पर चल रहा है।
ढेबरूआ थानाक्षेत्र के पकड़िहवा निवासी मोहम्मद शब्बीर (55) बेटे रमजान (20) के साथ साइकिल से खेत में फसल देखने जा रहे थे। गांव के निकट सड़क पर बिगउवा नाला चौराहा के पास बढ़नी से इटवा की तरफ जा रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही मोहम्मद शब्बीर की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल रमजान को इलाज के लिए इटवा सीएचसी में भर्ती कराया। ढेबरुआ थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। साथ ही पिकअप ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed