फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   one died due to current

करंट की चपेट से युवक की मौत, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चकमझारी गांव में हुई घटना

Thu, 02 Sep 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
one died due to current
करंट की चपेट से युवक की मौत, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चकमझारी गांव में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव में बृहस्पतिवार सुबह छत पर गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं है।

क्षेत्र का चक मझारी गांव बाढ़ से पूरी तरह से घिरा हुआ है। गांव के हर तरफ पानी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी दिनेश (25) पुत्र रामदेव सुबह छत गया हुआ था। उसके छत के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज बिजली सप्लाई के लिए तार गया हुआ है। वह छत पर था तभी बिजली के तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से घर के पीछे पानी में जा गिरा। इस घटना में उसकी मौत हो गई। किसी ने उसे पानी में देखा तो घरवालों को बताया। वह मौके पर गए और उसे निकाले तो उसकी मौत हो चुकी थी। दिनेश के पिता रामदेव ने बताया कि बाढ़ के कारण भोजन छत पर ही बनता था। दिनेश छत पर गया था, वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष डुमरियागंज ददन राय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और न ही परिवार की ओर से इस संबंध में थाने पर कोई सूचना दी गई है। फिर भी मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed