{"_id":"66a2d7fb9ab3ee9b2e0ada24","slug":"one-arrested-with-stolen-goods-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121441-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार
Fri, 26 Jul 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकेगांव गांव के पूरब मोबाइल टावर की बैटरियां व कुछ अन्य सामान चोरी हो गए। टॉवर इलेक्ट्रीशियन की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को वाहन सहित पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो वाहन से कुछ चोर बुधवार रात में टावर की बाउंड्रीवाॅल तोड़कर अंदर घुस गए। एक बैटरी का कनेक्शन काटकर कुछ ही सामान निकाल पाए थे कि टॉवर के इलेक्ट्रीशियन को किसी अलार्म सिस्टम से घटना की जानकारी हो गई। उसने डायल-112 सहित कुछ ग्रामीणों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर दुबाई तथा बनके गांव के ग्रामीण ने घेराबंदी कर टॉवर की ओर जाने लगे। ग्रामीणों के आने की आहट पाकर चोर तो भाग गए, लेकिन तकनीकी कारणों से वाहन स्टार्ट नहीं हुआ और गाड़ी सहित घटना स्थल पर चालक पकड़ा गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन