{"_id":"66e1db6978e3c56f5c01d388","slug":"one-accused-involved-in-theft-incident-jailed-another-dead-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-123942-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी को जेल, दूसरे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी को जेल, दूसरे की मौत
Wed, 11 Sep 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बिथरिया गांव की घटना
सात सितंबर को चोरों ने एक घर को बनाया था निशाना, छानबीन में जुटी थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। सात सितंबर की रात हुई चोरी की घटना में शामिल जहां एक आरोपी की मौत के चार दिन बाद शव मिला है। वहीं, एक दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। घटना भवानीगंज थाना क्षेत्र के बिथरिया गांव का है।
क्षेत्र के बिथरिया नंदलाल डीह निवासी मो. जकील ने आठ सितंबर को भवानीगंज थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि सात सितंबर की रात चोरों ने घर में रखा 30 हजार रुपये व आभूषण उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, तभी से पुलिस छानबीन में जुटी रही। इसी बीच मंगलवार को बिथरिया गांव के पास सिवान में सुबह एक शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। साथी के गायब होने को लेकर अन्य चोर इसकी तलाश में अपने स्तर से जुटे रहे, उनमें से एक चोर पता करने के लिए बिथरिया के आसपास घूम रहा था। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम पता इमरान निवासी डीयूढेडीह थाना तम्बौर जनपद सीतापुर बताया। उसके पास से 1800 रुपये नकद व तीन अदद पायल सफेद धातु भी बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी करर ने मृतक के बारे में भी जानकारी दी पता उपरोक्त व मृतक का नाम गोविंद बताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज रामदेव ने बताया कि इमरान ने बिथरिया की चोरी की घटना में शामिल होने की बात कबूल करते हुए मृतक गोविंद को भी चोरी में संलिप्तता बताई है। इमरान के मुताबिक चोरी के बाद दूसरे घर निशाना बनाने जा रहे थे, तभी गोबिंद की लाश मिली है।