{"_id":"682e0bc609f31915f100aef0","slug":"on-referring-the-patient-the-relatives-beat-up-the-superintendent-and-the-staff-and-vandalized-the-place-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137883-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मरीज को रेफर करने पर तीमारदारों ने अधीक्षक व कर्मियों को पीटा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मरीज को रेफर करने पर तीमारदारों ने अधीक्षक व कर्मियों को पीटा, तोड़फोड़
विज्ञापन
सीएचसी इटवा में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते चिकित्साकर्मी। स्रोत विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। स्थानीय कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में मंगलवार रात एक महिला मरीजों को रेफर करने पर परिवार के लोग भड़क उठे और जमकर हंगामा किया। उनका गुस्सा इतना बढ़ गया कि सीएचसी अधीक्षक और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को पीट दिया। एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। नाराज डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी पूरी टीम के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर रात में ही इटवा थाने में धरने पर बैठक गए।
कार्रवाई न होने तक थाने में धरने पर बैठे रहने की चेतावनी देते हुए बैठ गए। केस दर्ज होने और सुबह पांच बजे एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद वे उठे। तीन नामजद और अज्ञात पर मारपीट, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। नाराज चिकित्सा कर्मियों ने गिरफ्तारी न होने तक इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं ठप कर दी हैं। इसके कारण अस्पताल आ रहे मरीजों को लौटना पड़ रहा है।
चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. संदीप द्विवेदी के मुताबिक मंगलवार देर रात नौ बजे विकास खंड इटवा के पिपरा पठान निवासी प्रियंका मिश्रा पत्नी दीनदयाल मिश्रा को इलाज के लिए लाया गया। इमरजेंसी में सेवा दे रहे चिकित्सक वीके सिंह ने प्रारंभिक उपचार करके मरीज को जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस रेफर से मरीज के साथ आए पिंपरी महरी गांव निवासी राहुल मिश्र, लवकुश मिश्र, प्रदुम्न मिश्र व कुछ अज्ञात लोग नाराज हो गए। उन्होंने फार्मेसिस्ट खेमराज, वार्ड ब्वाय गंगाराम सहित चिकित्सक डॉ. वीके सिंह से हाथापाई की और कक्ष में रखी दवाएं, ट्रे व रजिस्टर फाड़कर फेंक दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर परिसर के आवास से निकलकर स्वास्थ्य कर्मी लोगों को समझाने बुझाने आए। लेकिन, नाराज परिजनों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। इस मामले में स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर केस दर्ज करने की मांग की।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद व अज्ञात पर मारपीट, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
इस संबंध एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।