{"_id":"662ac2051e2ca131d90c3374","slug":"old-woman-crushed-by-four-wheeler-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116415-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वृद्ध महिला को चार पहिया वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वृद्ध महिला को चार पहिया वाहन ने कुचला, मौत
Fri, 26 Apr 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- सदर थाना क्षेत्र के मधुबेनिया गांव का है मामला
संवाद यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के मधुबेनिया स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार देर शाम पेट्रोल भराने भतीजे संग आई वृद्ध महिला को एक चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही अज्ञात पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोहाना थाना क्षेत्र के जानकी नगर गांव निवासी यशोदा (62) पत्नी रामवृक्ष अपने भतीजे के साथ कहीं जा रही थी। इस दौरान पेट्रोल कम होने की वजह से भतीजे ने अपनी बाइक सदर थाना के मधुबेनिया स्थित पेट्रोल पंप पर मोड़ दी। पंप पर कुछ वाहन पहले से तेल के लिए खड़े थे, इससे यशोदा बाइक से उतर कर किनारे की ओर बैठ गई। इस दौरान पंप से तेल भराने के बाद एक चार पहिया वाहन तेजी से आगे बढ़ा और उसने बैठी यशोदा को रौंद दिया।
मौके पर मौजूद लोग जब तक शोर मचाते चार पहिया वाहन बुजुर्ग के शरीर को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। वृद्ध महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नौगढ़ चौकी इंचार्ज अनूप मिश्र भी पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने बुजुर्ग महिला को रौंदने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया। नौगढ़ चौकी इंचार्ज ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन कब्जे में है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।