फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now up to 15 percent subsidy will be available on the purchase of electronic vehicle

Siddharthnagar News: अब इलेक्ट्रॉनिक वाहन की खरीद पर मिलेगा 15 प्रतिशत तक अनुदान

Thu, 07 Sep 2023 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Now up to 15 percent subsidy will be available on the purchase of electronic vehicle
- बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ई-वाहनों को कर रही प्रोत्साहित
विज्ञापन


- सरकार की ओर से पोर्टल किया गया लांच, आवेदन करने वालों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपकेे लिए अच्छी खबर है। सरकार इलेक्ट्राॅनिक वाहन की खरीद पर 15 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। अनुदान का लाभ लेने के लिए सरकार की ओर से जारी किए गए पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके बाद संबंधित डीलर वाहन देना और अनुदान की राशि उसके बैंक खाते में सरकार की ओर से चली जाएगी। इस संबंध में शासन की ओर से एआरटीओ कार्यालय को पत्र भी जारी किया गया है।


पर्यावरण प्रदूषण और डीजल पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम को देखते हुए सरकार इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की खरीद को बढ़ावा देने की कवायद शुरू की है। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि जहां प्रदूषण कम हो सकेगा। वहीं, डीजल पेट्रोल की खपत कम होने से मूल्य नियंत्रण में भी रहेगा। इसलिए सरकार ई वाहनों को बढ़ावा दे रही है। अधिक से अधिक लोग इलेक्ट्रॉनिक वाहन की खरीद कर सकें। इसके लिए वाहन खरीदने पर अनुदान योजना लागू किया है। इसमें खरीद करने वालों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तब जाकर उन्हें छूट मिलेगा। वाहन खरीदने वाले व्यक्ति को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन क्रय सब्सिडी पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन होने के बाद कागज मिलेगा। उसी आधार पर अनुदान मिलेगा। इसमें इसमें दो पहिया 15 प्रतिशत अधिकतम पांच हजार रुपये की छूट। चार पहिया पर 15 प्रतिशत अधिकतम 10 हजार रुपये की छूट। इलेक्ट्रिक बस की खरीद पर अधिकतम 20 हजार रुपये की छूट। इलेक्ट्रिक गुड्स कैरियर पर 10 प्रतिशत छूट है, जिसकी अधिकतम सीमा 10 हजार रुपये तक है। इस संबंध में एआरटीओ सुरेश मौर्य ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर छूट है। इसके लिए शासन की ओर से जारी किए गए पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके बाद लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed