फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now there will be no shops on the road, there will be red mark

Siddharthnagar News: अब सड़क पर नहीं लगेंगी दुकानें, लगेगा लाल निशान

Wed, 04 Dec 2024 11:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:44 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no shops on the road, there will be red mark
शोहरतगढ़। एसडीएम चंद्रभान के नेतृत्व में चेयरमैन उमा अग्रवाल ने नगर में व्याप्त अतिक्रमण व कस्बे जाम की स्थिति से लोगों को निजात मिल सके, इसको लेकर व्यापारियों साथ मंगलवार को सभागार में बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क पर दुकानें नहीं लगेंगी, इसके लिए लाल निशान लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने कहा कि गोलघर से बुधई स्मारक व पुलिस बूथ से भारत माता चौक तक दुकानदार बेतरतीब तरीके से दुकान लगाकर सड़क पर अतिक्रमण कर लेते हैं। जिससे आवागमन अवरूद्ध हो जाता है। उन्होंने दुकानदारों से नियमानुसार दुकानें दुकानें लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व सभासद गोपी रूंगटा ने कहा कि नगर में अतिक्रमण इतना अधिक हो गया है, कि राहगीरों का चलना मुश्किल हो जाता है। नगर में कोई घटना या दुर्घटना घट जाए तो आपातकाल स्थिति में पुलिस, एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड के वाहन बाजार के अंदर नहीं जा सकते हैं। अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि भारत माता चौक के पास चारों पोल के अंदर किसी भी प्रकार की कोई दुकान नहीं लगेगी। गोलघर से सोनारी मोहल्ला व पुलिस बूथ से भारत माता चौक तक फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदार प्लास्टिक व पर्दा नहीं लगाएंगे। बताया कि गोलघर से बुधई स्मारक व पुलिस बूथ से भारत माता चौक तक लाल रंग से पट्टी खींची जाएगी। जिससे दुकानें सड़क पर न लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभासद बब्लू गौड़, अनुप कसौधन, मनोज कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार, महेश कसौधन, दुर्गा प्रसाद तिवारी, रोशन लाल मित्तल, सौरभ अग्रवाल, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed