फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now get cancer treatment in district hospital.

राहत ः अब संयुक्त जिला अस्पताल में कराएं कैंसर का इलाज

Fri, 29 Nov 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Now get cancer treatment in district hospital.
जिला असपताल में कैंसर रोग जांच करते चिकित्सक। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अब संयुक्त जिला अस्पताल में कराएं कैंसर का इलाज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में अब कैंसर रोगियों को इलाज के लिए दूसरे शहर में नहीं होगा। अब ऐसे मरीजों का इलाज शुक्रवार से संयुक्त जिला चिकित्सालय में शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर कैंसर अस्पताल सर्वोदय हास्पिटल फरीदाबाद के चिकित्सक डॉ. दिनेश पांढेकर ने पंजीकृत 22 में पहुंचे 16 मरीजों का प्रारंभिक जांच की। जल्द ही यूनिट में कीमोथेरेपी की भी सुविधा मिलने लगेगी।

संयुक्त जिला चिकित्सालय में कैंसर केयर यूनिट का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर फरीदाबाद स्थित सर्वोदय हास्पिटल के कैंसर रोग विशेष दिनेश पांढेकर ने पंजीकृत 16 मरीजों की जांच की और उचित सलाह दी। इनमें जिला कारागार के एक मरीज समेत सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर के भी मरीज शामिल थे। जिला अस्पताल में तैनात इमरजेंसी मेडिकल आफिसर व कैंसर रोग के लिए प्रशिक्षित चिकित्सक डॉ. मोहसिन सिद्दीकी ने बताया कि अस्पताल के कमरा नंबर 16 में सलाह व उपचार करने का कार्य किया जाएगा। प्रत्येक गुरुवार को कैंसर रोगियों की जांच की जाएगी और सलाह दिया जाएगा। संसाधन की उपलब्धता के बाद मरीजों को नि:शुल्क कीमोथेरेपी और दवाओं की भी सुविधा मिलेगी। बताया कि भारत सरकार के गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कैंसर केयर यूनिट स्थापित की गई है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोचिस्मति पांडेय, हास्पिटल मैनेजर डॉ. अनूप कुमार यादव, चिकित्साधिकारी डॉ. आर. मौर्य, काउंसलर रूपाली यादव, फार्मासिस्ट डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा, संजीत गुप्ता आदि की उपस्थिति रही। बताते चले कि जिला अस्पताल में पहली बार कैंसर केयर यूनिट के खुलने से मरीजों व उनके परिजनों की दिक्कतें काफी कम हो जाएंगी। अब कीमोथेरेपी के लिए लखनऊ, दिल्ली, वाराणसी व गोरखपुर जैसे महानगरों में भागदौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, साथ ही अतिरिक्त आर्थिक बोझ से मुक्ति भी पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed