{"_id":"6787f9b2591f34d7680c4a01","slug":"notice-to-cho-and-anm-if-correct-answer-is-not-given-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-130792-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सही जवाब न मिलने पर सीएचओ और एएनएम को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सही जवाब न मिलने पर सीएचओ और एएनएम को नोटिस
Wed, 15 Jan 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने जोगिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गोनहा गोसांई परिसर में शिशु पोषण परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया। एएनएम से पूछा कि गर्भवती महिला को क्या सलाह दी गई।
इस पर एएनएम के संतोषजनक जवाब न देने पर नाराजगी जाहिर करते हुए एएनएम सुधा गुप्ता को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। वहीं डीएम ने सीएचओ राम सिंह को निर्देश दिया कि सेंटर की माॅनीटरिंग सही ढंग से नहीं कर रहे है। दोनों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में शिशु परामर्श केंद्र में एएनएम और सीएचओ से एचआरपी रजिस्टर को मंगाकर देखा। जिसमें गर्भवती महिलाओं का नाम एचआरपी रजिस्टर में मिला। ड्यू लिस्ट में गर्भवती महिला का मोबाइल नंबर अंकित नहीं पाया गया। डीएम ने सीडीपीओ जोगिया से मोबाइल पर बात की। निरीक्षण के यूनिसेफ रूपेश त्रिपाटी, प्रधान प्रतिनिधि राम बेलास आदि उपस्थित रहे।