Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   NOC and registration of vehicles coming from outside stopped

Siddharthnagar News: एनओसी और बाहर से आने वाले वाहनों का पंजीकरण रुका

Fri, 14 Jul 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
NOC and registration of vehicles coming from outside stopped
सिद्धार्थनगर। संभागीय परिवहन विभाग एआरटीओ विहीन चल रहा है। जिसकी वजह से न तो वाहनों का एनओसी जारी हो पा रहा है और न ही गैर प्रांत से खरीदकर आने वाले वाहनों को पंजीकरण हो पा रहा है। इस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। गनीमत है कि लाइसेंस और फिटनेस प्रमाणपत्र जारी हो रहा है नहीं तो समस्या और बढ़ जाती।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर के पूर्व एआरटीओ अरुण प्रकाश चौबे 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति से पहले ही नए एआरटीओ का जिले में स्थानांतरण कर दिया गया था। उनके स्थानांतरण का आदेश हुए 20 दिन से ज्यादा गुजर चुके हैं, लेकिन उनके कार्यभार ग्रहण न करने से कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इन कार्यों में वाहनों का एनओसी और गैर प्रांत से आने वाले वाहनों का पंजीकरण शामिल है। इन कार्यों के लिए प्रतिदिन 20 से 25 लोग एआरटीओ कार्यालय आते हैं। ये दोनों कार्य लंबित हैं क्याेंकि दोनों ही प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के लिए एआरटीओ का हस्ताक्षर अनिवार्य होता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही वाहनों का जुर्माना माफी का काम भी अटक रहा है। वैसे तो जुर्माना या वाहन की फीस कहीं भी ऑनलाइन जमा की जा सकती है लेकिन जिन लोगों को जुर्माने में छूट करानी होती है उन्हें एआरटीओ के हस्ताक्षर की जरूरत पड़ती है। विभाग के मुताबिक एआरटीओ को जुर्माना राशि पर 5 से 25 प्रतिशत तक छूट देने का अधिकार है। इसलिए लोग आ रहे हैं। लेकिन नये एआरटीओ के कार्यभार ग्रहण ने करने से उनकी मुसीबत बढ़ गई है। कब तक आएंगे, इस बारे में कोई कर्मी जानकारी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

लाइसेंस और फिटनेस बना रहे आरआई
गनीमत है कि लाइसेंस जारी करने और फिटनेस प्रमाण पत्र बनाने में एआरटीओ के अलावा आरआई को कार्य करने की अनुमति है। जिसकी वजह ये दोनों कार्य प्रभावित नहीं हुए हैं। अन्यथा प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed