फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   NH blocked Anganwadi workers sat on dharna

एनएच जाम कर धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 09 Sep 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
NH blocked Anganwadi workers sat on dharna
बढ़नी में सड़क जाम करतीं आगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बढ़नी। पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों का धरना उग्र लेता जा रहा है। शुक्रवार को कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने नगर के बांसी स्टैंड, बर्डपुर और बढ़नी मेें राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम कर दिया। शोहरतगढ़ में एसडीएम दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन किया गया तो भनवापुर में सीडीपीओ कार्यालय का घेराव हुआ। जोगिया, उसका, लोटन, नौगढ़, इटवा ब्लाकों में भी विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलन के चलते पिछले एक सप्ताह से बाल विकास विभाग का काम ठप पड़ा है।
विज्ञापन

बर्डपुर ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं कार्यालय से जुलूस की शक्ल में कस्बे में मुख्य तिराहे पर पहुंचीं। यहां नौगढ़-ककरहवा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। यहां प्रदर्शन में रीता पांडेय, प्रतिभा, इंदू चौधरी, उर्मिला मिश्रा, प्रतिमा देवी, पुष्पांजली, कुसमावती, इंद्रावती, मीरा देवी आदि मौजूद रहीं। सदर ब्लाक की कार्यकर्ताओं ने आधे घंटे तक बांसी स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया।
विज्ञापन

उधर, बढ़नी में कार्यकर्ताओं ने नौगढ़-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग-730 को जाम कर प्रदर्शन किया। कस्बे के तिराहे को मानव श्रृंखला बनाकर सड़क जाम करते हुए सरकार विरोधी जमकर नारे लगाए। जाम से तिराहे के तीनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। बढ़नी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और जाम समाप्त कराया। ब्लाक अध्यक्ष निर्मला श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि इस गूंगी बहरी सरकार से अपनी मांगें मनवा कर ही दम लेंगी। इस अवसर पर किरन गुप्ता, राजमती, विजय लक्ष्मी, प्रमिला चौधरी, कुसुम मौर्या, बृजमती, आशा चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इटवा ब्लाक अध्यक्ष मीना तिवारी की अगुवाई में 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सीडीपीओ कार्यालय से पैदल चल कर एसडीएम कार्यालय पहुंचीं। एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अनिल कुमार पाठक को ज्ञापन सौंपा।
मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मीना तिवारी, कुरैशा खातून, मिथलेश पांडेय, बीना मिश्रा, निर्मला, संजू सोनी, उर्मिला, राधा, ममता, जुगनू, राधिका सरोज शुक्ला, सुुषमा, सादिका, रूबी आदि शामिल रहीं।
लोटन/उसका बाजार। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर क्षेत्र की आंगनबाड़ी संघ के सदस्यों ने धरना दिया। उसका ब्लाक पर धरने में सविता पांडेय ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में मकबूल आलम, सरिता, सुमन त्रिपाठी, रेशमा, मंजू सिंह, रीता गौड़, कुसुम, गंगा देवी और शुभावती आदि मौजूद रहीं। लोटन ब्लाक पर प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष प्रीती रानी, निशा मौर्या आदि शामिल रहीं। 
शोहरतगढ़। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय परिसर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंच कर एसडीएम का घेराव किया।

एसडीएम अरुण कुमार सिंह को मांग पत्र सौंप कर मांगें पूरी करने की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की ब्लॉक अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि मांगें पूरी होने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। प्रदर्शन में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष पूनम त्रिपाठी, महामंत्री प्रमिला मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष किरन गुप्ता, ब्लॉक संरक्षक कृष्णदेव मिश्र, सरिता मिश्रा, विनीता त्यागी, पुष्पा गुप्ता, वंदना, लक्ष्मी शर्मा, नंदिनी, गीता देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed