{"_id":"65bffa8e0bbca940f209979d","slug":"news-of-transfer-of-benwa-chc-superintendent-goes-viral-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112375-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेंवा सीएचसी अधीक्षक के स्थानांतरण की खबर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेंवा सीएचसी अधीक्षक के स्थानांतरण की खबर वायरल
Mon, 05 Feb 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार तिवारी कई माह से चर्चा में हैं। आए दिन इनके खिलाफ शासन की ओर से जांच होती रहती है। रविवार को सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि डॉ. तिवारी का स्थानांतरण सुल्तानपुर में हो गया है। हालांकि स्थानांतरण की कोई भी जानकारी होने से सीएमओ और सीएचसी अधीक्षक इनकार कर रहे हैं।
बेंवा सीएचसी पर तैनात दो महिला कर्मचारी एएनएम रीता मधुकर व रीता गौतम ने पांच माह पूर्व सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्रवण तिवारी पर डाट फटकार व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र के माध्यम से शिकायत किया गया था। जिस पर तत्कालीन सीएमओ विनोद कुमार अग्रवाल ने टीम गठित कर जांच का आदेश दिया था। जांच प्रक्रिया पूरी होने तक सीएमओ ने श्रवण तिवारी से प्रशासनिक अधिकार लेते हुए।
सीएचसी अस्थाई अधीक्षक के रूप में डॉ. एके मिश्र की नियुक्ति किया गया था और जांच कमेटी रिपोर्ट सीएमओ पूरी करके दे दी। जिस पर शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुई और महिला आयोग में तीन माह पूर्व शिकायत की गई। जिस पर दो माह पूर्व सीओ डुमरियागंज सुजीत कुमार राय को जांच सौंपी गई और जांच पूरी हुई। दोबारा एक माह पूर्व सीडीओ को जांच सौंपी गई और जांच कर आगे प्रेषित की गई। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने भी जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके चौधरी ने बताया कि स्थानांतरण की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पता चली है। अभी तक किसी प्रकार का हमे कोई शासन आदेश व लिखित नहीं आया है। वहीं, डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी खबर लोग चला रहे हैं। स्थानांतरण का लिखित आदेश अभी तक नहीं मिला है।