फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   New Year's Fun

हर तरफ छाई रही न्यू ईयर की मस्ती

Tue, 02 Jan 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 02 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
New Year's Fun
नये साल पर मस्ती
सिद्धार्थनगर। न्यू ईयर की मस्ती सोमवार को हर तरफ छाई रही। दोस्तों के साथ पार्क व पिकनिक स्पॉटों पर पहुंचकर युवाओं ने जहां मौज-मस्ती की वही, लोगों ने मंदिरों में भी पूजन कर नए वर्ष का स्वागत किया। पूरे दिन बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। जिले में हर ओर नववर्ष के स्वागत में जश्न का दौर चलता रहा। 
विज्ञापन

रविवार की आधी रात के बाद से ही न्यू ईयर का जश्न शुरू हो गया था। कहीं, केक कटा तो कहीं देर रात तक पार्टी चली। लोग एक-दूसरे तक बधाई संदेश पहुंचाने में मशगूल रहे। सुबह होने पर यह सिलसिला और तेज हो गया। दोस्तों के समूह के साथ युवाओं की टोली पार्कों, पिकनिक स्पॉट पर मौज-मस्ती करती दिखी। नगर के उद्यान पार्क में युवाओं-बच्चों की भीड़ लगी रही। कपिलवस्तु के पार्क में भी लोग नए वर्ष को सेलीब्रेट करने पहुंचे। पार्क की मखमली घास पर लेटकर प्रकृति के सुरम्य नजारे को निहारते रहे तो कोई खेलकूद में तल्लीन था।
विज्ञापन

बड़ी तादाद में लोग सीमावर्ती राष्ट्र नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में भी नए वर्ष को सेलीब्रेट करने के लिए रवाना हुए। किन्हीं कारणों से जो लोग बाहर नहीं जा सके, उन्होंने घर पर ही नए वर्ष का जश्न मनाया। पुलिस लाइन में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में नए वर्ष की खुशियां बांटी गई। इसमें डीएम कुणाल सिल्कू, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला, गुरुप्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, मिश्रौलिया थाने में एसओ पंकज सिंह ने ग्रामीणों और थाने पुलिस कर्मियों के साथ केक काटकर मनाया। इस दौरान एसआई रमेश यादव, सुनील यादव, कांस्टेबल बलवंत खरवार, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed