{"_id":"6a208cf65240d5aa53063942","slug":"nepal-government-increased-the-customs-exemption-limit-at-the-border-by-five-times-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159229-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ब्लैकमेल कर तीन साल तक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ब्लैकमेल कर तीन साल तक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 04 Jun 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
इटवा। थाना क्षेत्र की एक महिला से ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने पिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ संजय मिश्र के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मंगलवार को इटवा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का ही एक युवक उसे ब्लैकमेल करता था और जान से मारने की धमकी देकर पिछले तीन वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला के विरोध करने पर आरोपी लगातार धमकी देता रहा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी पिंटू यादव को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार ओझा, कांस्टेबल सचिन यादव और विकास ओझा शामिल रहे।