फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Neighbors clash for jackfruit, woman killed, girl injured

Siddharthnagar News: कटहल के लिए पड़ोसी भिड़े, महिला की हत्या, बालिका घायल

Sat, 20 May 2023 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Neighbors clash for jackfruit, woman killed, girl injured
घटना की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
सिद्धार्थनगर/ जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव में शनिवार रात पेड़ से गिरे कटहल को लेने के लिए पड़ोसियों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। वहीं हमले में 12 साल की फूला घायल हो गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव में शनिवार रात लगभग 8:00 बजे पेड़ से गिरे दो कटहल के लिए गांव निवासी बासमती (45) पत्नी राजू का पड़ोस के ही एक व्यक्ति से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की गाली गलौज शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इसी बीच एक व्यक्ति ने बगल में रखे लकड़ी के टुकड़े से बासमती के सिर पर जबरदस्त वार कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी जोगिया कोतवाली की पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। किसी प्रकार की लॉ एंड आर्डर की समस्या नहीं है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed