फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Need to strengthen the organization till the booth level

Siddharthnagar News: संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की जरूरत

Mon, 04 Sep 2023 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Need to strengthen the organization till the booth level
सिद्धार्थनगर। बसपा के सेक्टर व बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक सोमवार को चौखड़ा में हुई। इसमें बसपा नेता शमीम अहमद ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए संगठन में युवाओं को प्राथमिकता देनी होगी। युवा ही आगे चलकर पार्टी की रीढ़ होंगे और इनकी कार्यकुशलता से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आमजन आज भी पार्टी मुखिया की सरकार के कार्यों व कानून व्यवस्था को याद करते हैं। ऐसे में हम सभी को बसपा सरकार के समय किए गए कार्यों को याद दिलाने की जरूरत है। हम सभी साथी मिल कर बसपा सरकार में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव किसी भी समय हो सकता है। हम सब अपने-अपने बूथों पर मुस्तैदी से तैयार रहे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गौतम, जिला सचिव महताब अहमद, विजयपाल कनौजिया, अशोक कुमार बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed