फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   NCC cadets conveyed a message by organizing a cleanliness awareness rally.

Siddharthnagar News: एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर दिया संदेश

Sat, 03 Oct 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets conveyed a message by organizing a cleanliness awareness rally.
सिद्धार्थनगर। 46 यूपी बटालियन के निर्देश पर शुक्रवार को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली कला संकाय से पानी की टंकी तक निकाली गई। इसके बाद एनसीसी के एएनओ और कैडेटों ने विश्वविद्यालय के नए मुख्य गेट पर सफाई की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनसीसी के एएनओ डॉ. (ले.) प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी ने कैडेटों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में बताया। उन्होंने भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की उपयोगिता और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कैडेटों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सीनियर कैडेट विद्या सागर, कुशल, शेखर, दिव्या समेत अन्य कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed