फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Naugarh won the match due to Manish Yadav's century

Siddharthnagar News: मनीष यादव की शतकीय पारी से नौगढ़ ने जीता मुकाबला

Sat, 24 May 2025 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Naugarh won the match due to Manish Yadav's century
-नौगढ़ व शोहरतगढ़ के बीच खेला गया एक दिवसीय मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को नौगढ़ व शोहरतगढ़ के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया। इसमें नौगढ़ ने शोहरतगढ़ को 201 रनों से हरा दिया। प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नौगढ़ के मनीष यादव ने 103 रनों की पारी खेली। इससे उसे मैन ऑफ द मैच दिया गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौगढ़ की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 263 रन बनाए। इसमें मनीष यादव ने 103 रन, दिव्यांश उपाध्याय ने 50 रन व विश्वदेव उपाध्याय ने 28 रनों की पारी खेली। शोहरतगढ़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लक्ष्मीकांत, गणेश व यशवंत ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी शोहरतगढ़ की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में से 20 ओवर में 62 रनों पर ऑल आउट हो गई। इससे नौगढ़ की टीम ने 201 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया। शोहरतगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवांस श्रीवास्तव ने 14 रन, गौरव ने नौ रन व गणेश ने छह रनों की पारी खेली। नौगढ़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनय, सागर पाल, व फूलचंद ने दो-दो विकेट और शिवमराजभर व अक्षत सिंह ने एक-एक विकेट चटकाएं। इस दौरान विवेक मणि त्रिपाठी व विपिन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed