फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   National public court handled the case in 5018

राष्ट्रीय लोक अदालत में 5018 मामले निपटे

Sat, 11 Feb 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
National public court handled the case in 5018
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाएं सर्वाधिक मामले - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले शनिवार को दीवानी कचहरी में द्विमासिक लोक अदालत लगाया गया। बाह्य न्यायालय, जिला कारागार, चकबंदी व बैंकों के मामलों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किया गया। कुल 5 हजार 18 मामलों का निस्तारण किया गया। 2 लाख 30 हजार 145 रुपये अर्थदंड के रुप में वसूले गए। 89 लाख 85 हजार 807 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। पीड़ित को प्रतिकर के रूप में 24 लाख 75 हजार रुपये दिलाए गए। ऋणियों ने बैंकों को टोकनमनी के रूप में 21 लाख 29 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन

जिला जज अमेरिका सिंह की अदालत में प्रर्कीण फौजदारी व सिविल का 1-1 मामला, दुर्घटना प्रतिकर के एक मामले में पीड़ित को 1 लाख 50 हजार रुपये भुगतान करने का निर्देश दिया। विशेष न्यायाधीश दीपक स्वरूप सक्सेना ने प्रर्कीण फौजदारी के 20, मोटर दुर्घटना के 7 मामलों को निस्तारित किया। प्रतिकर के रूप में 14 लाख 25 हजार का भुगतान कराया। परिवार न्यायाधीश संगीता श्रीवास्तव ने सुलह समझौते के आधार पर 85 मामलों को निस्तारित किया। एफटीसी प्रथम न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने फौजदारी निगरानी व मोटर दुर्घटना के 2-2, प्रर्कीण सिविल के 1 मामले को निपटाया। प्रतिकर के रूप में 9 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एफटीसी द्वितीय न्यायाधीश मनजीत सिंह श्योराण ने 32 पारिवारिक मामलों को निस्तारित किया। एडीजे बाह्य न्यायालय राजकुमार सिंह ने 1 प्रर्कीण वाद का निस्तारण किया। सीजेएम विष्णु प्रसाद अग्रवाल ने फौजदारी के 1 हजार 491 मामलों को निस्तारित करते हुए 1 लाख 1 हजार 805 रुपये वसूले। सिविल जज (सीनियर डिविजन) चंद्रशेखर मिश्रा ने फौजदारी के 501 मामलों को निस्तारित करते हुए 22 हजार 906 रुपये वसूले। उत्तराधिकार के 15 प्रमाण पत्र को जारी किया। व्यवहार वाद के 11 मामलों को निस्पादित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed