फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   National Medical Commission has given permission for admission in MBBS third batch.

Siddharthnagar News: नेशनल मेडिकल कमीशन ने दी एमबीबीएस तीसरे बैच में प्रवेश की अनुमति

Thu, 01 Jun 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
National Medical Commission has given permission for admission in MBBS third batch.
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज। संवाद
सिद्धार्थनगर। नेशनल मेडिकल कमीशन ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एबीबीएस के तीसरे बैच में प्रवेश की अनुमति दे दी है। इसके पहले दोनों बैच में स्वीकृत सभी 100 सीटों पर प्रवेश हुए थे। नीट की काउंसलिंग होने के बाद प्रवेश शुरू होगा। तीसरे बैच में कॉलेज में फैकल्टी डॉक्टरों की संख्या और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीसरे बैच के प्रवेश तक फैकल्टी शिक्षकों के पद 75 हो गए हैं। कॉलेज में विभागीय एवं संविदा सहित फैकल्टी के 26 डॉक्टर थे, जबकि नियुक्ति के विज्ञापन, ओपीडी व वार्ड में मरीजों की संख्या, इमरजेंसी व अन्य मानकों के आधार पर एनएमसी ने प्रवेश की अनुमति दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को विभागीय शिक्षकों के नियुक्ति का परिणाम जारी किया तो जिले को 11 डॉक्टर मिले। इनमें तीन डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कार्यरत थे, अब वे विभागीय डॉक्टर हो गए हैं। अब फैकल्टी डॉक्टरों की संख्या 34 हो गई है, जबकि रिक्त पदों पर संविदा की शर्तों के अनुसार नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन


इनकी हुई नियुक्ति
डॉ. मोहम्मद अफजल, असिस्टेंट प्रोफेसर, मानसिक रोग विभाग
डॉ. गौरव दुबे, अस्टिटेंट प्रोफसर, जनरल मेडिसिन
डॉ. नीलम, असिस्टेंट प्रोफेसर, कम्युनिटी मेडिसिन
डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, असिस्टेंट प्रोफेसर, कम्युनिटी मेडिसिन
डॉ. नौसाद आलम, एसोसिएट प्रोफेसर, कम्युनिटी मेडिसिन
डॉ. दुर्गेश हरि नारायण गौतम, असिस्टेंट प्रोफसर, नेत्र रोग विभाग
डॉ. हंसराज मौर्य, असिस्टेंट प्रोफेसर,नाक कान गला रोग विभाग
डॉ. पल्लवी, असिस्टेंट प्रोफेसर, पैथोलॉजी
डॉ. बृजेश कुमार चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, जनरल मेडिसिन
डॉ. विशाल वर्मा, अस्टिटेंट प्रोफसर, हड्डी रोग विभाग
डॉ. जयंत राय, असिस्टेंट प्रोफेसर फार्माकोलॉजी

नेशनल मेडिकल कमीशन ने एमबीबीएस तीसरे बैच के प्रवेश की अनुमति दे दी है। विभागीय डॉक्टरों की नियुक्ति में जिले को 11 डॉक्टर मिले हैं, इनमें तीन डॉक्टर पहले से संविदा पर कार्यरत थे। शेष रिक्त पदों पर संविदा की शर्तों पर डॉक्टरों की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एके झा, प्रभारी प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed