{"_id":"62a38299177a7844e36b5239","slug":"muslim-samuday-protest-siddharthnagar-news-gkp4399001168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर में जुमे की नमाज के बाद पैगंबर हजरत मोहम्मद के विरुद्ध की गई अमर्या?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
- पैगंबर हजरत मोहम्मद के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने डुमरियागंज के हल्लौर में प्रदर्शन किया। वहीं डुमरियागंज एवं शोहरतगढ़ कस्बे के मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं, जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास पुलिस मुस्तैद रही।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में शिया जामा मस्जिद के बाहर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लोगों ने प्रदर्शन कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही डुमरियागंज निवासी एक युवक के इसी तरह के बयान पर भी ऐतराज जताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिया जामा मस्जिद हल्लौर के बाहर मस्जिद के इमाम मौलाना महफूज हुज्जत की अगुवाई में नमाजियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वजीहउल हसन, वजीर हैदर, तशबीब हसन, इंतेजार हैदर, मंजर मास्टर, मोहम्मद मेहंदी रिजवी, आरजू मेहंदी, राहिब रिजवी, वजीर हैदर ,कायनात, सज्जाद अहमद, काजिम रजा, मोहम्मद हैदर,संजू, जानशीन किसान, सैयद मेहंदी, जमाल हैदर, कामियाब, हैदर, शमशाद, अब्बास, शमशाद हैदर, नेहाल मौलाना, अली कदर फरमान अल्वी, कैफी, पप्पू अंकल, आलम, कामयाब बबलू आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार जामा मस्जिद चौराहे पर जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। लोगों ने नवाब खान व अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में नायब तहसीलदार गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपकर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
जामा मस्जिद प्रबंधक नवाब खान ने कहा कि पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी से मुसलमानों की आस्था को आघात पहुंचा है। इस मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज करके इन्हें सजा दी जानी चाहिए। इस अवसर पर अल्ताफ हुसैन, एजाज अहमद, अब्दुल्लाह कुरैशी, अख्तर, वली खा, अरमान अंसारी, नौशाद अहमद, नियाज अहमद, सलमान कुरैशी, मोहम्मद शहजाद, समीर, नसीम अहमद मौजूद रहे।