फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MP distributed tool kit to 92 beneficiaries

Siddharthnagar News: सांसद ने 92 लाभार्थियों को किया टूल किट वितरण

Tue, 05 Mar 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 05 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
MP distributed tool kit to 92 beneficiaries
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत बढ़ई ट्रेड के 92 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट का वितरित किए। अंबेडकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि जनपद के कर्मयोगी विभिन्न कारीगर जिनके अंदर हुनर है उनको प्रधानमंत्री की ओर से विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत टूल किट का वितरण कर उनका सम्मान किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कुम्हार, लोहार, बढ़ई, मोची आदि के लिए पहले कोई योजनाएं नहीं थी। प्रधानमंत्री की ओर से उनके हाथों को मजबूत करने के लिए यह योजना लाकर रोजगार दिया गया। जिससे वह अपने रोजगार को बढ़ा सके और जनपद के विकास में भी अपना योगदान करेंगे।
विज्ञापन

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के सभी वर्गों का विकास किया जा रहा है। इस दौरान विधायक विनय वर्मा, भाजपा नेता स्नेहलता पाल, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, सीडीओ जयेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

37 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने नौगढ़ तहसील परिसर में पीडब्लूडी की 37 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत 52.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों से कई गांवों के लोगों को सुविधा होगी। इन सड़कों को पीडब्लूडी प्रांतीय खंड की तरफ से निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान विधायक विनय वर्मा, भाजपा नेता स्नेहलता पाल, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, रिंकू पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed