{"_id":"65e61a0cd95632a210049784","slug":"mp-distributed-tool-kit-to-92-beneficiaries-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113839-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसएसबी जवान ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसएसबी जवान ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान
Tue, 05 Mar 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवान ने सोमवार को रक्तदान कर एक महिला की जान बचाने का काम किया। रक्तदान करने वाले जवान की लोग सराहना कर रहे हैं।
कमांडेंट उज्जवल दत्ता ने बताया कि मो. आसिफ निवासी कठौलिया ने वाहिनी मुख्यालय परिसर में आकर बताया कि उसकी पत्नी आशिमा खातून वजाइनल टियर बीमारी से ग्रसित है। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में भर्ती है। उसे ब्लड की कमी है। डॉकटर ने ब्लड़ चढ़ाने की सलाह दी है। लेकिन ब्लड बैंक में रक्त नहीं है। उसने ग्रुप के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उस ग्रुप के जवान की तलाश की गई। इसके लिए आरक्षी सामान्य बघेला अमित को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। उक्त महिला को तत्काल ब्लड डोनेट कर मदद की गई।
उन्होंने कहा कि 43वीं वाहिनी एसएसबी रक्तदान महा दान के संदेश को अपने संकल्प में शामिल करते हुए जनपद सिद्धार्थनगर के भारत-नेपाल के लगभग 40 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा के सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को हर संभव मदद के लिए हमेशा प्रयासरत रही है।