फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mothers observed Halshasti fast for the longevity of their children.

Siddharthnagar News: संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत

Mon, 26 Aug 2024 12:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 26 Aug 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
Mothers observed Halshasti fast for the longevity of their children.

विज्ञापन
पूजी गई षष्ठी माता, गांव-गांव में महिलाओं ने माता की कथा सुनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुत्र की लंबी उम्र की कामना के लिए रविवार को जिले भर में हलषष्ठी पर्व मनाया गया। घर-घर के आंगन में कुश गाड़ कर रीति के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान किए गए। महिलाओं ने व्रत रख पूजा अर्चना की।
मान्यता है कि श्रीकृष्ण के जन्म से पूर्व बलराम का जन्म हुआ था। हलषष्ठी का व्रत बलराम के जन्म के उपलक्ष्य में किया जाता है। बलराम का शस्त्र हल है। व्रत के पूजन सामग्री के रूप में दूध, दही-घी, महुआ, तिन्नी का चावल, फूल, दूब, रोली, चन्दन, नारियल, कुश और भाजी का प्रयोग होता है। माताओं ने खाने में बिना जोते खेत के अन्न-फल व अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया, जिसमें तिन्नी का चावल, दही व करेमुआ के साग की काफी मांग रही।
विज्ञापन

धेंसा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरवंत टोला डिहवा के समय माता के मंदिर पर पुत्र के दीर्घायु की कामना के लिए माताओं ने व्रत रख कर छठ माता की पूजा की। डुमरियागंज नगर, बैदोलागढ, शाहपुर, मोतीगंज, ग्राम भानपुररानी, बयारा में गांव की महिलाओं ने छठ पर्व पर अपने पुत्र के लंबी उम्र के लिए दिन भर व्रत रखा। सकारपार क्षेत्र के मटियरिया, सिसहनिया, मुडार छिबिया,पिपरा फरदंग, सेमरा मुस्तहकम, सकारपार, डुमरिया बुजुर्ग, ऐचनी, बनौली आदि गांव की महिलाओं ने रविवार को हर्षोल्लास के साथ हल षष्ठी का त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed