फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mother will be able to take care of the newborn on MNCU bed

Siddharthnagar News: एमएनसीयू बेड पर मां कर सकेगी नवजात की देखभाल

Sat, 27 Apr 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mother will be able to take care of the newborn on MNCU bed

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में मदर एंड नियोनेटल केयर यूनिट की होगी स्थापना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में प्रसव के बाद मां-बच्चे के बेहतर इलाज को मदर एंड नियोनेटल केयर यूनिट (एमएनसीयू) की स्थापना होगी। एमएनसीयू के बेड पर मां अपने शिशु की देखभाल कर सकेगी। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज ने विभाग से पत्राचार शुरु कर दिया है। जल्द ही इसका कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

प्रभारी प्राचार्य डॉ एके झा ने बताया कि 10 बेड का एमएनसीयू बनने के लिए प्रस्ताव मांगा गया हैं। जल्द ही इसके लिए जमीन चिंहित कर कार्य शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रसव के बाद गंभीर नवजातों को सिक न्यू बर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती कर इलाज होता है। इसमें मां को शिशुओं के साथ रहने की अनुमति नहीं होती। इससे गंभीर नवजात के इलाज के दौरान मां को शिशु से दूर रहना पड़ता था। जल्द ही मेडिकल कॉलेज में एमएनसीयू स्थापित करने की योजना है। एमएनसीयू के तैयार होने पर प्रसव के बाद गंभीर नवजातों को उनकी मां के साथ इस यूनिट में भर्ती कर सेहत पर नजर रखी जाएगी। इससे प्रसव के बाद मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। बताया कि बच्चों के लिए पीडियाट्रिक आइसीयू (पीआइसीयू) व गंभीर नवजात शिशु को नियोनेटल केयर यूनिट (एनआइसीयू) में रखा जाता है। एमएनसीयू की स्थापना के बाद इसमें जच्चा और बच्चा दोनों के इलाज की सभी सुविधाएं होंगी। नवजातों के इलाज के लिए फोटोथेरेपी, वार्मर और आक्सीजन कूलिंग मशीन आदि की सुविधा होगी। बाल रोग विशेषज्ञ के साथ ही जरूरत पर स्त्री रोग विशेषज्ञ व अन्य स्टाफ भी 24 घंटे जच्चा-बच्चा की सेहत पर नजर रखेंगे। बच्चों को उसकी मां से अलग नहीं करना पड़ेगा। मां के साथ नवजात बेड पर रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed