{"_id":"6a2b1d32dcbf94701e04a2af","slug":"mother-in-law-arrested-in-dowry-death-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159605-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दहेज हत्या के मामले में सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दहेज हत्या के मामले में सास गिरफ्तार
Fri, 12 Jun 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। क्षेत्र के पड़रिया गांव में 2 जून को विवाहिता खुशबू की मौत के मामले में पुलिस ने पड़रिया निवासी मृतका की सास अकाली को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ दहेज हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज थी। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसओ शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के पड़रिया गांव में दो जून को विवाहिता खुशबू का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति, सास और दो ननदों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को लटका कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले पुलिस पति दिनेश यादव को पहले जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार को टीम ने पड़रिया पोखरे के पास से आरोपी सास अकाली को भी गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।