{"_id":"67269c7929185a20680bdb84","slug":"more-than-six-injured-in-fight-over-old-rivalry-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-126649-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट छह से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट छह से अधिक घायल
Sun, 03 Nov 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। थानाक्षेत्र के लोहिया नगर वार्ड में शुक्रवार रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई, इसमें छह से अधिक घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 32 लोगों के विरुद्ध केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया है।
लोहिया नगर वार्ड निवासी एक पक्ष की ममता ने पुलिस को तहरीर दिया है। जिसमें उसने दूसरे पक्ष के गोविंद, राजेश, कमलेश, जीतू, चैतू, कोमल, सुग्रीम, राज, बोधू, प्रदीप, प्रकाश, निखिल समेत 19 लोग लाठी–डंडा, पंच, सरिया, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके पिता बनवारी, भाई फूलचंद, दीपचंद, रूपचंद व अखिलेश को मारपीट कर घायल कर दिया है।
मारपीट में इनके पिता बनवारी, भाई अखिलेश को सिर में गंभीर चोट आई है। इन्हें इलाज के सीएचसी उसका बाजार ले जाया गया, यहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल भर्ती कर इलाज शुरू कराया है।
विज्ञापन
ममता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट, जानलेवा हमला करने समेत आठ धारा में मुकदमा दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिया है। इसी वार्ड के दूसरे पक्ष के अमित ने भी तहरीर देकर प्रथम पक्ष के किशोर पर आरोप लगाया है कि वह अपने 13 अन्य सहयोगियों के साथ इनके ऊपर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए इनके भाई विशाल, निखिल और सुग्रीव को लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी से मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने अमित के तहरीर पर मारपीट, जान से मारने की नियत समेत छह धारा में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ अरुणकांत सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांति व्यवस्था के लिए वादी–प्रतिवादी व अन्य आरोपियों के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है।क