फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   molestation accused arrested

अस्पताल में किशोरी से छेडख़ानी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2020 06:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
molestation accused arrested
अस्पताल में किशोरी से छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

अस्पताल पर बीमार को देखने आई किशोरी से की थी बदसलूकी
सदर पुलिस ने क्षेत्र के पोखरभिटवा मोड़ से गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे को देखने आई किशोरी से छेड़खानी करने के आरोपी को सदर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

नगर के एक बालरोग चिकित्सक के अस्पताल में चिल्हिया थानाक्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए आया था। बुधवार शाम को बच्चे को देखने उसकी 16 वर्षीय बहन भी आई थी। किशोरी अस्पताल के शौचालय में शौच करने गई। आरोप है कि इस बीच अस्पताल में तैनात एक स्टॉफ उससे छेड़खानी करने लगा। मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला थाना में तैनात दरोगा ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज कराने के लिए थाने ले आई। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। कोतवाल सदर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। बृहस्पतिवार सुबह उसे क्षेत्र के पोखरभिटवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम सुजीत कुमार शर्मा निवासी पंडितपुर भिटपरा कोतवाली लोटन है। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed