Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mission Shakti Phase 5.0: Women across the district were made aware

मिशन शक्ति फेज 5.0: जिलेभर में महिलाओं को किया गया जागरूक

Tue, 12 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti Phase 5.0: Women across the district were made aware
थाना उसका बाजार, जोगिया उदयपुर, पथरा बाजार, चिल्हिया और बांसी में चला अभियान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों पर मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नए कानून और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जानकारी के अनुसार थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम चुरीहारी की महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान, साइबर अपराध सुरक्षा और एंटी रोमियो अभियान के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महिला थाना मिशन शक्ति टीम ने ग्राम हरैया में महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराधों से बचाव, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया। पंफलेट वितरित कर नए कानून और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम ने ग्राम नोनहवाडीह और प्राथमिक विद्यालय नन्हवाडीह में बालिकाओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा और अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया। मिशन शक्ति केंद्रों और साइबर सेल की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना चिल्हिया मिशन शक्ति टीम ने पलटा देवी मंदिर परिसर में बहू-बेटी सम्मेलन और साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

थाना बांसी मिशन शक्ति टीम ने ग्राम भरतना में महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, नए कानून और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बहू-बेटी सम्मेलन के दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed