फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mini bridge Damaged, trafic stopped

विशुनपुर मुस्तहकम-हाटा मार्ग पर पुलिया टूटने से आवागमन ठप

Sat, 15 Oct 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
mini bridge Damaged, trafic stopped
बांसी क्षेत्र के विशुनपुर मुस्तहकम से हाटा जाने वाली सड़क पर क्षतिग्रस्त पुलिया। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विशुनपुर मुस्तहकम-हाटा मार्ग पर पुलिया टूटने से आवागमन ठप
विज्ञापन

सकारपार। बांसी तहसील क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर स्थित विशुनपुर मुस्तहकम से निकलकर हाटा जाने वाली सड़क पर हाटा के पास राप्ती नदी का पानी आने के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से तकरीबन तीस गांव का आवागमन रहता है।

क्षेत्र के इस मार्ग से बिशुनपुर मुस्तहकम से निकलकर हाटा होते हुए कई तरफ रास्ता जाता है। उस पर लोग जिला मुख्यालय तक की सफर तय करते हैं। मगर इस सड़क पर बाढ़ का पानी भर जाने से कदमहवा से लेकर हाटा बांध तक आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। लोगों का कहना है। एक नाव चल रही है, जिस पर किसी तरह से हाटा बांध से बिशुनपुर हटा पुल तक आया जा रहा है। इस बीच कदमहवा के तीन डीह पानी से घिर गए हैं। लोग अपना आशियाना हाटा के राप्ती नदी के पुल पर बना लिए है। यहां बिजली के पोल गिर जाने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। क्षेत्र के रामनाथ यादव, सुरेंद्र यादव, कन्हैया पासवान, रामवृक्ष प्रजापति, रामसहाय गौतम, पुजारी, राम सदन, मोनू, राजू आदि ने पुलिया सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed