फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Milk and lava were offered to Lord Shiva and the snake

Siddharthnagar News: भगवान शिव व सर्प को दूध-लावा चढ़ाया

Tue, 29 Jul 2025 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Milk and lava were offered to Lord Shiva and the snake
- शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया नाग पंचमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नागपंचमी पर मंगलवार को शिवालयों में भगवान शिव व उनके आभूषण नाग देवता को दूध लावा चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने सर्पो से रक्षा के लिए गाय के गोबर से सर्प की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की और कहा '' हे'' सर्प देवता मेरे परिवार की रक्षा किजिए।
शोहरतगढ़ कस्बा समते, चिल्हिया, गौहनिया, मड़वा, गौरा बाज़ार, पल्टादेवी, बेलगड़ा, खुरहरिया, करौती, महथा, झरूआ, बेलवा महदेवा, सहित आदि ग्रामीण क्षेत्र महिलाओं ने भगवान शिव को दूध लावा चढ़ाने के बाद खेतों व बगीचो में सर्प के बिलों के पास दूध लावा रखकर रक्षा के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

गृहणियां घर में गोछिया गुलगुला आदि पकवान बनाकर भगवान शिव व मां पार्वती को भोग लगाया। शोहरतगढ़ के डोई शिव मंदिर पर परंपरानुसार मेला लगा। युवतियों ने कपड़े का गुड़िया बनाकर घाट के पास रख दिया। बच्चे व युवकों ने उक्त गुड़िया को डंडे से पीटकर नाग पंचमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। मेला में दूर दराज से आये भेड़ पालकों ने अपने अपने भेड़ो को आपस में लड़ाया। जो भेड़ विजयी हुआ, उसकी बोली लगाई गई। शौकीन किस्म के लोग पालने के लिए अपने घर ले जाते हैं। मेले में पुरुषों के साथ आई महिलाओं व बच्चों ने सर्कस, झूला का जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, चिल्हिया एसओ राम देव ने पुलिस जवान के साथ जगह-जगह मुस्तैद दिखे।
---------------------------
भारतभारी में हुआ आल्हा का आयोजन
फोटो- है
भारतभारी। नगर पंचायत के भरत नगर स्थित हनुमान मंदिर में आल्हा का आयोजन हुआ। क्षेत्र के आल्हा गायक लाल बहादुर शर्मा ने मलखान के विवाह का वर्णन किया। आल्हा गायक लाल बहादुर शर्मा ने अपने टीम के साथी सुभाष शर्मा, देवेंद्र दुबे, महंत मिश्र, सुमेर यादव के साथ वीरगाथा का बखान करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने भुजरियों की लड़ाई के नायक आल्हा, ऊदल, ब्रम्हा, मलखान आदि की कीरत की लड़ाई में विजय की वीरगाथा सुनाई। आल्हा गायक ने बड़े लड़ैया महोबा वाले जिनसे हार गई तलवार पंक्ति सुनाई।आल्हा सुनने वालों में कुलदीप पांडेय,छोटे यादव,एसके पांडेय, इक़बाल अहमद, अब्दुल रहमान मोहम्मद हसन, राम धानी यादव,राजमन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed