{"_id":"6a9d0b78c7c963784d0ec371","slug":"middle-aged-man-killed-in-shooting-over-drain-construction-dispute-in-siddharthnagar-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाद में फायरिंग: नाली निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, अधेड़ को मारी गोली; अस्पताल ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में फायरिंग: नाली निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, अधेड़ को मारी गोली; अस्पताल ले जाते समय मौत
Sun, 06 Sep 2026 12:18 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:18 PM IST
सार
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि गोली लाइसेंसी 12 बोर से चली। गोली चलाने का आरोप अकुल नाम के व्यक्ति पर लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गोली किस परिस्थिति में चली और विवाद के दौरान मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
गोली चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे नाली निर्माण को लेकर रविवार को जगदीशपुर खुर्द गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी और विवाद के बीच 12 बोर से बंदूक से गोली चल गई। गोली लगने से रामशंकर रस्तोगी (45) पुत्र काशी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की छानबीन शुरू करने के साथ तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि जगदीशपुर खुर्द गांव में नगर पालिका की ओर से नाली का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी निर्माण को लेकर रविवार को कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने गोली चला दी। गोली रामशंकर रस्तोगी को लगी और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग मौके से हट गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गोली चलने के संबंध में साक्ष्य जुटाए हैं।
लाइसेंसी राइफल से गोली चलने की बात
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि गोली लाइसेंसी 12 बोर से चली। गोली चलाने का आरोप अकुल नाम के व्यक्ति पर लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गोली किस परिस्थिति में चली और विवाद के दौरान मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि गोली लाइसेंसी 12 बोर से चली। गोली चलाने का आरोप अकुल नाम के व्यक्ति पर लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गोली किस परिस्थिति में चली और विवाद के दौरान मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
तीन संदिग्ध हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मामले से जुड़े तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही लाइसेंसी राइफल और गोली चलने से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि नाली निर्माण को लेकर विवाद में गोली चलने की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।