फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Medical shops investigated, samples taken for eight suspicious medicines, created panic

Siddharthnagar News: मेडिकल दुकानों की हुई जांच, आठ संदिग्ध दवाओं के लिए गए नमून , मचा हड़कंप

Wed, 11 Sep 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Medical shops investigated, samples taken for eight suspicious medicines, created panic

विज्ञापन
आठ संदिग्ध दवाओं का सैंपल भरकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला बनारस भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। मेडिकल स्टोरों पर बिकने वाली दवाओं का नशे के लिए प्रयोग करने की मिल रही शिकायत पर औषधि निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व आबकारी निरीक्षक रितिक वर्मा की टीम ने पुलिस बल के साथ इटवा कस्बे में स्थित दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। आठ संदिग्ध दवाओं का सैंपल भरकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला बनारस भेजा गया है।
बुधवार को जांच टीम के इस औचक निरीक्षण से दवा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। औषधि निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व आबकारी निरीक्षक रितिक वर्मा की टीम ने इटवा कस्बे की छह दुकानों की जांच की। इस संबंध में औषधि निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि यह औचक निरीक्षण दवाओं का नशे के लिए बढ़ते प्रयोग के चलते किया जा रहा है। इसके लिए नशे से दूर रहने के लिए एक अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों में नशीली दवाओं से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों को बताया जा रहा है और नशीली दवाओं से दूरी बनाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुकानदारों को चाहिए कि वे चिकित्सक की पर्ची के बिना ग्राहकों को न ताे दवा दे और न ही नशे के लिए दवाओं की बिक्री करें। उन्होंने कहा कि बुधवार को छह दुकानों से संदिग्ध दवाओं के आठ सैंपल लिए गए हैं। जिसे राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला बनारस भेजा गया है। मानक विहीन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुछ मेडिकल स्टोरों पर कमियों को देखते हुए उन्हें नोटिस दिया गया और कमियों को दूर न करने पर दुकान के मेडिकल लाइसेंस को निरस्त करने की चेतावनी दी गई। औचक निरीक्षण के बाद नशा से दूर रहने के स्लोगन लिखे बैनर के साथ इटवा कस्बे में भ्रमण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed