फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married woman's death, parents accused of murder

Siddharthnagar News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 17 Nov 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Married woman's death, parents accused of murder
इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सल्लनजोत के टोला दुबायल तिवारी में रविवार को एक विवाहिता अपने घर में मृत अवस्था में मिली। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के ससुराल वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मृतक के मायके वालों के अनुसार वर्ष 2016 में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नक्थर देवरिया गांव निवासी महीबुद्दीन ने अपनी बेटी आयशा खातून की शादी रहमत अली से की थी। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा लेकिन, उसके बाद दोनों में अनबन होने लगी। विवाद की स्थिति होने पर कई बार दोनों परिवार के लोग बातचीत कर मामले को सुलझाते रहे। इस बीच आयशा तीन बच्चों की मां बन गई लेकिन, विवाद नहीं थमा। हालत यहां तक पहुंच गई कि आयशा ने पति के साथ ससुराल पक्ष के विरुद्ध न्यायालय में वाद भी दाखिल कर दिया। मामला न्यायालय में चल ही रहा था कि इसी बीच दोनों पक्षों के बीच एक बार भी समझौते की स्थिति बन गई। रिश्ता के बचाव में लगे लोगाें के समझाने के चलते आयशा एक माह पूर्व बच्चों के साथ ससुराल आ गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस के साथ फोरेंसिक की टीम भी पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed