फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Many more heads are under investigation...complaints increased as elections approached

Siddharthnagar News: जांच की जद में और भी कई प्रधान... चुनाव नजदीक आया तो बढ़ गईं शिकायतें

Fri, 06 Jun 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Many more heads are under investigation...complaints increased as elections approached
सिद्धार्थनगर। पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों के बीच गांवों में भी अभी से जोर-अजमाइश शुरू हो गई है। ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायतों की बाढ़ सी आ गई है। इसमें कई मामलों में जांच में अनियमितता की पुष्टि के बाद कार्रवाई भी हुई है। वहीं कई ग्राम पंचायतों में चल रही जांच में भी संबंधित प्रधानों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। वहीं, स्थानीय स्तर पर कार्रवाई में देरी होने पर शासन स्तर तक शिकायतें की जा रही हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही इटवा ब्लॉक के ग्राम जनिकौरा के मामले में हुआ। इटवा विधायक व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की ओर से शासन में की गई शिकायत पर जांच व कार्रवाई हुई है। पंचायत चुनाव के लिए कमर कस रहे संभावित दावेदारों का पहला निशाना वर्तमान में कार्यरत प्रधान बन रहे हैं। वर्तमान में तहसील व थाना दिवस के साथ ही अधिकारियों के यहां ग्राम पंचायत में अनियमितता की शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। वर्ष 2025 की शुरुआत जनवरी में ही शिकायतों की जांच में अनियमितता की पुष्टि के बाद कई ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

तहसील इटवा में डीएम डॉ. राजागणपति आर. की मौजूदगी 22 जुलाई 2024 को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में इरशाद अहमद ने इटवा ब्लॉक के ग्राम कम्हरिया में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर डीडीओ जीपी कुशवाहा के साथ जल निगम के अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता ने संयुक्त रूप से जांच की, जिसमें अनियमितता की पुष्टि हुई। इसके बाद डीएम ने इटवा ब्लॉक के ग्राम कम्हरिया के प्रधान मोहम्मद फारूक के ग्राम प्रधान पद के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाते हुए इसके संचालन के लिए ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से तीन सदस्यों की कमेटी का गठन करने का आदेश दिया था। डीपीआरओ को संबंधित ग्राम पंचायत सचिव जावेद खान के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया था।

कुछ इसी तरह का मामला उसका ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुलानी में भी सामने आया है, जहां शिकायत की जांच में अनियमितता की पुष्टि के बाद ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगा दी गई। साथ ही वहां तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है। डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम भगवानपुर में दूसरी जमीन पर पंचायत भवन निर्माण कराते हुए सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान से वसूली का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed