फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   many child were paticipation in panting comption

बच्चों ने ड्राइंग सीट पर माँ के लिए उकेरा प्यार

Thu, 08 Aug 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
many child were paticipation in panting comption
बच्चों ने ड्राइंग शीट पर ‘मां’ के लिए उकेरा प्यार
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘मां तुझे प्रणाम’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता
स्कूली बच्चों ने मां के अलग-अलग रूपों को रंगों से किया बयां
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। हाथों में कूचियां, स्केच कलर, नजर के सामने ड्राइंग शीट और जेहन में मां। कुछ इसी अंदाज में गुरुवार को जनपद के स्कूलों में हजारों बच्चों ने ‘मां तुझे प्रणाम’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान ममतामयी मां के विविध स्वरूपों को अपने रंगों से उकेरकर उसे जीवंत करने भरपूर प्रयास किया।

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व विद्यालयों में मां तुझे प्रणाम विषय पेंटिंग प्रतियोगिता को लेकर स्कूली बच्चों के साथ ही शिक्षकों, अभिभावकों में भी गजब का उत्साह दिखाई दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के जरिए मां की ममतामयी मूरत के साथ उसके बच्चों के प्रति प्रेम को दर्शाया। बच्चों ने मां के प्रति प्यार, सम्मान और अपनी भावनाओं को रंगों में उकेरने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मुख्यालय स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, गंगा नेशनल स्कूल, उदयराज पब्लिक स्कूल, सिद्धार्थ चिल्ड्रेन एकडेमी आदि स्कूलों में बच्चे स्कूलों में पहुंचने के बाद से ही अमर उजाला के पेंटिंग प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साहित रहे। अपने शिक्षकों, प्रधानाचार्यों के साथ ही उजाला के प्रतिनिधियों से भी दूरभाष के जरिए पूछताछ करते रहे। हर बच्चे ने अपनी मां के अलग-अलग रूपों को रंगों से बयां किया। किसी ने मां को भगवान के रूप में दर्शाया तो किसी ने उन्हें सुपर वुमेन की तरह दिखाया। किसी बच्चे ने उन्हें अपनी बेस्ट फ्रेंड बताया कि किसी ने उनकी डांट में भी सीख मिलने की बात कही। हर किसी ने मां की ममता को प्रणाम करने के लिए हर स्तर पर अपनी अभिव्यक्ति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed