फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   manrega work done by tractor

ट्रैक्टर से कराया मनरेगा कार्य, श्रमदान घोषित

Fri, 10 Jun 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
manrega work done by tractor
ट्रैक्टर से कराया मनरेगा कार्य, श्रमदान घोषित
विज्ञापन

- डीसी मनरेगा ने बीडीओ को पत्र भेज कार्य की स्वीकृति पर लगाई रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक में ग्राम कटहना में मनरेगा से चकरोड पर मिट्टी कार्य ट्रैक्टर से कराए जाने पर श्रमदान घोषित कर दिया गया। डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर में संबंधित कार्य की स्वीकृति पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। भविष्य में इस कार्य पर भुगतान होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत कटहना में मनीराम के खेत से झिनकू मिश्रा के खेत तक चकरोड पर मिट्टी पटाई कार्य कराया जा रहा था। आवागमन की सुविधा के लिए 180 मीटर लंबे चकरोड को दो मीटर चौड़ाई में मिट्टी पाटने के कार्य को ट्रैक्टर से कराए जाने की सूचना पर डीसी मनरेगा ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जोगिया को जांच का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में ब्लॉक कार्यालय से जांचकर सात जून को भेजी गई रिपोर्ट में ग्राम प्रधान द्वारा निजी व्यय पर ग्रामवासियों के सहयोग से चकरोड पर मिट्टी पटाई कार्य कराया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि यह परियोजना विकास खंड द्वारा किसी मद में स्वीकृत नहीं है और न ही कोई मस्टर रोल निर्गत किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीसी मनरेगा ने बीडीओ को पत्र भेजकर भविष्य में इस परियोजना पर किसी प्रकार की कोई स्वीकृति प्रदान न करने का और इस कार्य पर कोई भुगतान नहीं करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed