{"_id":"57c9af1b4f1c1baa062cb2fd","slug":"man-s-life-is-incomplete-without-knowledge","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान के बिना इंसान का जीवन अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान के बिना इंसान का जीवन अधूरा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
शिवपति पीजी कालेज में कार्यक्रम को संबोधित करते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। शिवपति पीजी कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें लक्ष्य के प्रति सजग होकर विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स देते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि सीडीओ अखिलेश तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रा वीणा पाठक, प्रिया अग्रहरि ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत कर मंचासीन अतिथियों का अभिवादन किया। सीडीओ अखिलेश ने कहा कि ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है। विद्वान बनने की एकमात्र सीढ़ी शिक्षा है।
विद्यार्थी पूरे मनोयोग से शिक्षा अर्जित कर समय का सदुपयोग करें। इससे निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा जीवन की दिशा निर्धारित कराती है। अच्छे शिक्षक के कारण पठन-पाठन के क्षेत्र में शिवपति पीजी कॉलेज का पूर्वांचल में ख्याति प्राप्त है। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगाने से शिक्षा अर्जित करें। विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने के लिए अनुशासन का पालन करें।
विज्ञापन
विद्यालय प्रशासन अपने विद्यार्थियों के समस्याओं को लेकर समय-समय पर जांच पड़ताल स्वयं करता है। इसके बावजूद किसी प्रकार की दिक्कत होने पर विद्यार्थी हमें सूचित करें। समस्या का अविलंब निस्तारण कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य नियंता एपी चंद, डॉ. एके श्रीवास्तव, प्रेम कुमार पांडेय, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सुशील कुमार, लेफ्टिनेंट मुकेश कुमार, डॉ. अखिलेश शर्मा, डॉ.अमित सिंह, पंकज सिंह, रत्नेश सोनी, अश्वनी सिंह व विद्यार्थी महिमा, अनीता, अनुसूइया, कविता, पूजा, श्रेया और अनुष्का आदि मौजूद रहे।