फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Man killed after being hit by train in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: ट्रेन से कटकर शख्स की गई जान, शौच जाने को कह कर घर से था निकला

Sat, 09 Apr 2022 04:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Apr 2022 04:10 PM IST
सार

शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि लाश की शिनाख्त हो गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
Man killed after being hit by train in Siddharthnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर महथा बाजार के पास गोल्हौरा खड़कुईयां नानकार के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के खड़कुईयां नानकार गांव के पास एक व्यक्ति की मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन से लगभग पौने चार बजे कटकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त भदई (50) पुत्र सुभ्भन के रूप में किया गया। मृतक के परिवार के मुताबिक मृतक शनिवार को भोर में शौच जाने को कह कर घर से निकल गया था और उसके बाद उसके मौत की सूचना परिजनों को गांव के लोगों से हुई।
विज्ञापन


ट्रेन से कटने के कारण मृतक का सिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और उसका एक हाथ भी कट गया है। ग्रामीणों ने शोहरतगढ़ पुलिस को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शोहरतगढ़ पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि लाश की शिनाख्त हो गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed