फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Making rounds of the tehsil, accused of not doing the work even after taking money

Siddharthnagar News: तहसील के लगा रही चक्कर, रुपये लेने के बाद भी काम न करने का आरोप

Sun, 07 Jun 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Making rounds of the tehsil, accused of not doing the work even after taking money
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को एक महिला ने हल्का लेखपाल पर वरासत दर्ज करने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। महिला ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में दावा किया कि चार हजार रुपये लेने के बावजूद डेढ़ वर्ष बीत जाने पर भी उसका काम नहीं किया गया जबकि अब अन्य हिस्सेदारों से भी रुपये मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बेलहरा के टोला भगतपुरवा निवासी फूलमती ने बताया कि उनके पति गणपति की 14 जनवरी 2024 को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद वह उनकी भूमि की वरासत अपने नाम दर्ज कराने के लिए लगातार तहसील का चक्कर लगा रही हैं लेकिन अब तक कार्रवाई पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि संबंधित हल्का लेखपाल ने वरासत दर्ज करने के लिए रुपये की मांग की। उनका कहना है कि वह पहले ही चार हजार रुपये दे चुकी हैं लेकिन इसके बाद भी फाइल आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, जिस भूमि का सात लोगों में बंटवारा होना है, उसमें प्रत्येक हिस्सेदार से 1500-1500 रुपये मांगने की बात भी कही गई।
फूलमती ने अधिकारियों से शिकायत की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा लंबित वरासत तत्काल दर्ज कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वरासत न होने से परिवार के कई राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, आरोपों पर संबंधित लेखपाल ने सफाई देते हुए कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई आवेदन नहीं आया है और रुपये मांगने का आरोप पूरी तरह निराधार है।
संपूर्ण समाधान दिवस के दिवसाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच राजस्व निरीक्षक को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed